Sunday, August 30, 2026
Sunday, August 30, 2026

बाइक सवार दोस्तों की ट्रक से टक्कर, एक की मौत

Date:

पंजाब के लुधियाना में आज बाइक सवार दोस्तों की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे युवक के पैर और कंधे पर चोटें आई हैं। फिलहाल मृतक युवक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। मृतक छात्र का नाम विक्रम है। उसके घायल दोस्त का नाम अमनजोत सिंह है।

जानकारी देते हुए अमनजोत ने बताया कि रोज की तरह विक्रम और वह ट्रेनिंग के लिए जीएनई कॉलेज जा रहे थे। दोनों इंजीनियरिंग डिप्लोमा की ट्रेनिंग ले रहे थे। आज सुबह जब वह गांव जसपाल बांगर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। विक्रम बाइक चला रहा था और वह पीछे बैठा था। हादसे के समय वह खुद बेहोश हो गया। लोगों ने उसे एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। विक्रम का एक बड़ा भाई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। विक्रम का परिवार गमगीन है। संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related