Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

पंजाब के Teachers को CM मान का बड़ा तोहफा

Date:

 

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के नौजवानों को बड़ा तोहफा देते हुए टैगोर थिएटर में नवनियुक्त ई.टी.टी. अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए और उन्हें बधाई दी गई। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पहले पंजाब के लोग सरकारी नौकरी को तो बिल्कुल ही भूल गए थे पर अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा नौकरी देने के लिए एक रुपए की भी रिश्वत नहीं ली जाती और ना ही किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार होता है।

उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि शिक्षकों से पढ़ाने के अलावा कोई और काम नहीं लिया जाएगा और हम अतिरिक्त काम चाहे जो भी करें, चाहे स्टाफ भी रखें, शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल छात्रों को पढ़ाना होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति कर रहे हैं और शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए विदेशों में भेजा जा रहा है ताकि वे यहां आकर बच्चों को आधुनिक तरीके से शिक्षा दे सकें। उन्होंने नवनियुक्त उम्मीदवारों को तबागले का आवेदन न करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...