Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

केंद्रीय बजट में बिहार के लिए बड़ा ऐलान

Date:

Budget 2025: आज संसद मे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया। बजट 2025 में उन्होंने बिहार के कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा है कि बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिससे लोगों की आय बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कहा जा रहा है कि यह घोषणा बिहार के किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी और इससे किसानों और भी लाभ हो सकते हैं।

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन को बेहतर बनाने के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी। इस कार्य में लगे लोगों को FPO के रूप में संगठित किया जाएगा।”

बिहार के लिए की गई अन्य घोषणाएं-

IIT पटना को और भी विकसित किया जाएगा।

बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोल़ॉजी का होगा निर्माण।

बिहार में ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट बनाया जाएगा।

पश्चिमी कोशी नहर योजना के विकास के लिए केंद्र सरकार बिहार सरकार को मदद देगी।

भगवान बुद्ध से जुड़े तीर्थ स्थलों का विकास किया जाएगा।। इस योजना से गया और बोधगया को सीधा फायदा होगा।

बिहार में 3 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related