Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

गुरदासपुर में भाई ने भाई के घर पे चलाईयां गोलीयां

Date:

 

बटाला में एक मामला सामने आया है, जहां एक भाई ने अपने ही भाई के घर पे साथीयों सहित गोलीयां चला दी। इस दौरान घर में घुस कर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर घर का सामान भी तोड़ दिया गया। इस मामले की सीसीटीवी भी सामने आई है। वहीं पुलिस थाना रंगड़ नंगल पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए घर के मालिक अमृतपाल सिंह ने बताया कि रात करीब बारां बजे चाचा अवतार सिंह ने करीब पांच आरोपितों को साथ  लेकर घर पर गोलियां चलाई और घर के गेट सहित अन्य सामान तेजधार हथियारों के साथ तोड़ दिया। अमृतपाल ने बताया कि हमले की रंजिश का कारण हमारे खेतों में ट्रांस्फार्म लगना था। चाचा अवतार सिंह ट्रांस्फार्मर का विरोध करता है, जबकि ट्रांस्फार्मर हमारे खेतों में लगना है। इसी लिए रात के समय आरोपित अवतार सिंह ने ट्रैक्टर ला कर अज्ञात आरोपितों के साथ बिजली का खंबा भी तोड़ दिया और हमारे घर पर आ कर गोलियां चलाई। इसके साथ ही घर का गेट व समान तेजधार हथियारों के साथ तोड़ दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी हरि कृष्ण मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि यादपुर में रात के समय गोली चलाने वालों अवतार सिंह सहित अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस के साथ ही पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि  सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related