Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने 50,000 से अधिक कर्मचारियों की सरकारी भर्ती की: मुंडिया

Date:

 

चंडीगढ़, 7 दिसंबर-आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने विभाग में नियुक्त हुए तीन नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में उन्होंने विभाग में नियुक्त लॉ ऑफिसर कुलवंत सिंह और क्लर्क रूपाली एवं मिलनप्रीत कौर को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और विभागीय सचिव राहुल तिवारी भी उपस्थित थे।

श्री मुंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने ढाई वर्षों के कार्यकाल में अब तक 50,000 से अधिक कर्मचारियों की सरकारी भर्ती की है। आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग ने 223 कर्मचारियों की भर्ती की है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग आने वाले समय में रिक्त पदों को भरकर और अधिक भर्तियां करेगा।

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं को उनके गृह राज्य में ही रोजगार के साधन उपलब्ध करवा रही है। इसके अलावा, निवेश को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को अनुकूल वातावरण प्रदान किया गया है, जिससे निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। इससे प्रदेश के आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिल रहा है।

————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related