Monday, November 23, 2026
Monday, November 23, 2026

भगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठित

Date:

श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के अनुसार बनाई गई कमेटी

पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, रिटायर्ड जस्टिस जसपाल सिंह और गुरबीर सिंह कमेटी सदस्यों में शामिल

कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित कमेटी के साथ लगातार तालमेल बनाए रखेगी

चंडीगढ़ 16 सितंबर- श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के अनुसार, पंजाब सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ से जुड़े मामलों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई कमेटी के साथ आसानी से और लगातार तालमेल बनाए रखने के लिए सात मेंबर की तालमेल कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी महत्वपूर्ण मामलों पर अपने सुझाव औऱ रिपोर्टें आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार को भ सौंपेगी।

इस सात सदस्यों वाली तालमेल कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, रामपुर खेड़ा के संत बाबा सेवा सिंह, रिटायर्ड जस्टिस जसपाल सिंह, रिटायर्ड जस्टिस गुरबीर सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी और पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (पीपीएसपी) के पूर्व चेयरमैन जतिंदर सिंह औलाख, और लॉ ऑफिसर प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं।

यह कमेटी एक्ट से जुड़े मामलों पर श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई कमेटी के साथ लगातार तालमेल बना कर रखेगी और ज़रूरी मुद्दों पर अपने सुझाव और रिपोर्ट पंजाब सरकार को आगे विचार के लिए सौंपेगी।

इस कमेटी का गठन पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय और न्याय विभाग द्वारा 16 सितंबर 2026 के ऑर्डर के ज़रिए बनाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...