Wednesday, October 21, 2026
Wednesday, October 21, 2026

मालदीव के विदेश मंत्री से बोले जयशंकर, आपसी हित्त में है, संबंधों को बढ़ावा देना

Date:

भारत और मालदीव में तनाव के बाद मालदीव के विदेश मंत्री कल देर रात दिल्ली पहुंचे। पहली बार भारत के दौरे पर आए मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने आज भारतीय समकक्ष डॉ एस जयशंकर से मुलाकात की। इसी दौरान बैठक में पहुंचे मालदीव के विदेश मंत्रियों को डॉ जयशंकर ने दो टूक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि संबंध बेहतर तरीके से आगे बढ़ाना आपसी हित में है।

देश की राजधानी दिल्ली में हो रही बैठक में मेज़बानी करते हुए जयशंकर ने कहा, हमने विभिन्न क्षेत्रों में अपने दृष्टिकोणों के आदान-प्रदान को मजबूत करने में सक्षम बनाया है। मूसा से मुखातिब विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, मालदीव हमारे निकटम पड़ोसी होने के नाते हमारे संबंधों का विकास स्पष्ट रूप से आपसी हितों और पारस्परिक संवेदनशीलता पर आधारित है। इस के सिवा जय शंकर ने कहा, भारत के मालदीव के साथ रिश्ते हमारी पड़ोसी प्रथम नीति और सागर (Sea) दृष्टिकोण पर आधारित है। जयशंकर ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि आज की हमारी बैठक सफल होगी।’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...