Sunday, October 4, 2026
Sunday, October 4, 2026

बांग्लादेश में 3 घंटे तक जलते न्यूजरूम में फंसे पत्रकार:प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना का ऑफिस जलाया

Date:

 

ढाका–बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा तेज हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार और प्रोथोम आलो के ऑफिस जला डाले। हमले के बाद करीब 25 पत्रकार 3 घंटे तक न्यूजरूम में फंसे रहे।

 

प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के ऑफिस भी फूंक दिए। प्रोथोम आलो ऑफिस के परिसर के पास एक दुकान को भी आग लगा दी गई। इस घटना के बाद एक लड़की दुकान से किताबें बचाती दिखी।

 

यह हिंसा गुरुवार को शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की। हादी 12 दिसंबर को चुनाव प्रचार कर रहे थे जब उन्हें सिर में गोली मारी गई।

 

हिंदू युवक को जलाया

 

बांग्लादेश में कुछ लोगों ने एक हिंदू युवक को पहले पीट-पीटकर मार डाला, उसके बाद ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाते हुए युवक के शव को पेड़ से लटकाकर आग लगा दी।

 

 

हादी की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार और प्रोथोम आलो के कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की। हमले के चलते प्रोथोम आलो और द डेली स्टार आज बंद रहेंगे। दोनों मीडिया संस्थानों की ऑनलाइन सेवाएं भी लगभग ठप हो गई हैं।

 

प्रोथोम आलो न्यूजपेपर ऑफिस के परिसर के पास एक दुकान को प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी थी। इस घटना के बाद एक लड़की दुकान से किताबें बचाती दिखी।

छात्र नेता उस्मान हादी की मृत्यु के बाद ढाका में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे। प्रोथोम आलो के कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई।

 

चटगांव में भी कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास के सामने बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। उन्होंने उच्चायोग पर ईंटें फेंकीं। सांस्कृतिक संगठन को भी आग के हवाले कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਟ੍ਰਿਪਲ ਐੱਚ ਸਕ੍ਰੀਨਿੰਗ ਨੂੰ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਬਣਾਇਆ

ਸਰਕਾਰੀ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਐੱਚ.ਆਈ.ਵੀ., ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ-ਬੀ ਅਤੇ ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ-ਸੀ...

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

 खाद्य मंत्री ने तरनतारन दाना मंडी में धान की...