Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

लुधियाना के बाबा शंकरा नंद फरार:अश्लील वीडियो हुई थी वायरल, 4 दिन पहले FIR, लोगों ने की डेरा बंद करने की मांग

Date:

लुधियाना में बाबा की एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल के बाद 4 दिन पहले मामला दर्ज हो गया है लेकिन आरोपी बाबा अभी फरार है। ये वीडियो जगराओं में तलवंडी खुर्द गांव स्थित भूरी वाला डेरा के मुखी शंकरा नंद की है।

वीडियो में डेरा मुखी एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। बाबा की गिरफ्तारी और डेरा बंद करवाने को लेकर गांव तलवंडी व अन्य आस-पास के लोग डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात करेंगे।
पुलिस ने हरदीप सिंह की शिकायत पर मामले में कार्रवाई की है। आरोपी बाबा शंकरा नंद के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, एफआईआर में आरोपी का पता अज्ञात दर्शाया गया है।
सिख जत्थेबंदियों ने डेरे में बने आश्रम की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लग रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पुलिस ने संक्षिप्त एफआईआर दर्ज कर खानापूर्ति की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय समुदाय कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।जानकारी देते हुए जसमिंदर सिंह सरां ने कहा कि डेरे में बाबा के जितने साथी रहते है सभी की जांच करवाई जाए।

 

डेरे में बाल आश्रम भी है, जहां लड़कियों की सुरक्षा चिंता का विषय है। बाबा पहले भी विवादों में रहा है, जिसमें एक महिला से मारपीट और एक मंदबुद्धि लड़की के फरार होने का मामला शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...