Tuesday, July 28, 2026
Tuesday, July 28, 2026

REET एग्जाम में नकल कराने की कोशिश, 2 गिरफ्तार

Date:

 

जयपुर–राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की REET-2024 के दूसरे दिन नकल कराने की कोशिश में 2 लोगों का गिरफ्तार किया है।जालोर पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को पकड़े गए आरोपियों के पास से एक लाख रुपए कैश और 4 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी परीक्षा शुरू होने से पहले ही हो गई थी।

शुक्रवार को केवल एक ही पारी में परीक्षा हुई है। एग्जाम के लिए बोर्ड ने 41 जिलों में सेंटर बनाए थे। रीट के दूसरे दिन भी कैंडिडेट की कड़ी जांच की गई।अलवर में एक महिला कैंडिडेट सूट के बटनों पर कैंची चलाने से नाराज हो गई। डूंगरपुर में दो कैंडिडेट को जनेऊ उतारने के बाद ही एंट्री मिली। अलवर में एक प्रेग्नेंट महिला भी कुछ सेकेंड लेट पहुंची तो उसे एंट्री नहीं मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...