Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

अबोहर में सरपंच प्रत्याशी के घर पर हमला:2 बाइक जलाई, की तोड़फोड़

Date:

अबोहर–अबोहर के अजीत नगर में बीती रात सरपंची चुनावों को लेकर जमकर गुंडागर्दी हुई, जिसके चलते हमलावरों ने सरपंच प्रत्याशी के घर में घुसकर उनकी गाड़ी और बाइक को आग के हवाले कर दिया। परिजनों ने घर में छुपकर जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और आग पर काबू डलवाया।

इस बारे में जानकारी देते हुए जसविंदर कौर ने बताया कि वह सरपंची चुनावों में बतौर सरपंच प्रत्याशी थी, लेकिन 45 वोट से हार गई। जबकि उनके प्रतिद्वंदी और उनके गुर्गे उन्हें अक्सर धमकियां दे रहे थे। कल रात 30-35 लोग हथियारों सहित पड़ोसियों की छत से उनकी छत पर आए और मुंडेर तोड़ दिया।

ईंटों से घर पर पथराव किया, जिस पर वे अपनी जान बचाने को घर में छुप गए। इसके बाद हमलावर नीचे उतरे और घर में खड़ी बोलेरो और तीन बाइक को तोड़ दिया। इतना ही नहीं हथियारों से लैस हमलावरों ने 2 बाइकों को आग भी लगा दी। इसके बाद हमलावर भाग गए सूचना मिलने पर पीसीआर और सिटी वन की पुलिस पहुंची और जायजा लिया।

गांव के पंच सुखविंदर ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते कल रात हमला हुआ और मोहल्ले में पूरी दहशत मच गई। इसलिए पुलिस को दोनों पक्षों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इधर अबोहर के हल्का इंचार्ज अरूण नांरग ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने इस मसले संबंधी उच्चाधिकारियों से बात की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कई लोगों पर कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...