Thursday, September 17, 2026
Thursday, September 17, 2026

मुख्यमंत्री पद से आज इस्तीफा देंगी आतिशी

Date:

 

नई दिल्ली-  दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। बहुमत 36 का है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी (AAP) को 40 सीटों का नुकसान हुआ और वह 22 सीटों पर सिमट गई।

कांग्रेस दिल्ली में जीरो रही लेकिन उसने AAP पार्टी को जरूर हरवा दिया। 14 सीटों पर AAP की हार का अंतर कांग्रेस को मिले वोटों से कम है। यानी, AAP और कांग्रेस का गठबंधन होता, तो दिल्ली में गठबंधन की सीटें 37 हो जातीं और भाजपा 34 सीटों पर सिमट जाती।

इधर, नतीजों के दूसरे दिन दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी आज अपने पद से इस्तीफा देंगी। वे सुबह 11 बजे LG सेक्रेट्रिएट जाकर इस्तीफा LG वीके सक्सेना को सौंपेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि BJP भी दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने के लिए अमित शाह के घर बैठक कर सकती है। जेपी नड्‌डा समेत कई BJP नेता सुबह 11 बजे ही गृहमंत्री के घर जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आप ने भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ से पहले पूछे 3 सवाल

भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी...