Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

अरविंद केजरीवाल ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

Date:

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी घोषणा उन्होंने दो दिन पहले आम आदमी पार्टी के दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए की थी। केजरीवाल ने इस्तीफा देने से पहले आतिशी मार्लेना को अपना उत्तारधिकारी चुना है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल पद से इस्तीफा देने के लिए मंगलवार दोपहर को उपराज्यपाल सचिवालय पहुंचे।

केजरीवाल अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ उपराज्यपाल सचिवालय पहुंचे। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी भी उनके साथ थीं, जिन्हें आज दिन में विधायक दल की बैठक में केजरीवाल का उत्तराधिकारी चुना गया। केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने तब कहा था कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे, जब जनता उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र” देगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...