Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

लुधियाना पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने किए बड़े ऐलान

Date:

 

लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज लुधियाना के जवाहर नगर पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यसभा सदस्य व लुधियाना वेस्ट हलके से उपचुनाव के लिए उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के समर्थन में रैली की, वहीं लोगों की समस्याएं सुनी।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज लोगों से मिलकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं पर क्या आज तक कोई भी मुख्यमंत्री या मंत्री जवाहर कैंप में लोगों से मिलने आया। उन्होंने कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री में इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह जनता को माइक देकर उनसे उनकी परेशानियां पूछे पर भगवंत मान ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं। भगवंत मान पंजाब को रंगला बनाने के लिए बड़े कदम उठा रहे हैं और अभी तो सिर्फ ट्रेलर ही था, पिक्चर देखनी अभी बाकी है।

केजरीवाल ने कहा कि पहले पार्टियां नशे का कारोबार करती थीं लेकिन आप सरकार ये धंधा नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति पंजाब में नशे का कारोबार करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब सुधार हो रहा है और  अगर पाकिस्तान से कोई ड्रोन आता है तो उसे कोई उठाने नहीं जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...