Tuesday, August 25, 2026
Tuesday, August 25, 2026

पिछड़े वर्ग और कमजोर वर्ग के लिए पंजाब सरकार का एक और प्रयास, जारी किये 4.43 करोड़ रुपये

Date:

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है, वहीं पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए भी लगातार काम किया जा रहा है। इसी प्रकार, पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आशीर्वाद योजना के तहत वर्ष 2023-24 के दौरान आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त कुल 870 लाभार्थियों को 4.43 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

इस संबंध में सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा फरीदकोट, मोगा, बरनाला, श्री मुक्तसर साहिब और रूपनगर जिलों के पिछड़े वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 870 लाभार्थियों को 4.43 करोड़ की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि जिला फरीदकोट के 128, मोगा के 207, बरनाला के 98, श्री मुक्तसर साहिब के 237 और रूपनगर के 200 लाभार्थियों को कवर किया गया है और वित्तीय सहायता का भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तों की भी जानकारी दी, जो इस प्रकार है-

  • आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी नागरिक होना चाहिए
  • परिवार गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए
  • आवेदक अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित हो
  • परिवार की वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम होनी चाहिए
  • परिवार की दो बेटियां लाभ पाने के लिए पात्र हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...