Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

अकाली दल को एक और झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने दिया इस्तीफा

Date:

पंजाब : पंजाब राजनीति से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आई है। एक बार फिर अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। भाजपा छोड़ अकाली दल में शामिल हुए हिन्दू नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 2021 में भाजपा छोड़ अकाली दल में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने पार्टी की प्राइमरी मैंबरशिप और सभी पदों से इस्तीफा पार्टी को भेज दिया है। अनिल जोशी ने एक पत्र जारी कर कहा कि व 2021 में अकाली दल का हिस्सा बने थे जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें पंजाब और किसानों के हर में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर पार्टी से 6 सालों के लिए निकाल दिया था।

तब वह स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए थे। कुछ समय से पार्टी में चल रही हलचल के बाद बहुत सोचने के बाद वह पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। अनिल जोशी का कहना है कि शिरोमणि अकाली दल केवल धर्म और सांप्रदायिक एजेंडे में उलझ में रह गई है, इसलिए उन्हेंने उक्त फैसला लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related