Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

अमृतसर पुलिस ने पकड़ी 21 करोड़ की हेरोइन : 5 नशा तस्कर गिरफ्तार

Date:

 

अमृतसर–अमृतसर में 5 नशा तस्करों से पकड़ी 21 करोड़ की हेरोइन बरामद की गई है। ये पाकिस्तान से भेजी जा रही थी। वहीं, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमृतसर के लोहागढ़ गेट के रहने वाले सोहेल के रूप में हुई है। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सोहेल सीधे पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों के संपर्क में था, जो सीमा पार से ड्रग्स मंगवाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे।

पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पीएस छेहरटा की टीम को एक विश्वसनीय इनपुट मिला था कि सोहेल ने नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप हासिल की है और वह इसे कपटगढ़, छेहरटा क्षेत्र में पहुंचाने जा रहा है। डीसीपी सिटी अमृतसर अभिमन्यु राणा आईपीएस, डीसीपी जांच हरप्रीत सिंह मंधेर और एसीपी पश्चिम शिवदर्शन सिंह की समग्र देखरेख में पुलिस स्टेशन छेहरटा अमृतसर की पुलिस टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक जाल बिछाया और कपटगढ़, बाईपास मोड़, छेहरटा से आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related