Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

Date:

• पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनाना मुख्य प्राथमिकता: अरोड़ा

• हर विस्तार का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करना; अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को प्रगति अधीन औद्योगिक परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए

चंडीगढ़, 12 मई, 2026 – पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज उद्योग भवन, चंडीगढ़ में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। उल्लेखनीय है कि श्री अरोड़ा पहले से ही रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण, नई एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

पदभार संभालने के बाद श्री अरोड़ा ने मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मानतथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता लालफीताशाही को समाप्त कर तथा टिकाऊ उद्योगों को बढ़ावा देकर पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनाना है। साथ ही प्रत्येक औद्योगिक विस्तार में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त औद्योगिक नीति, हरित ऊर्जा, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधारों को आपस में जोड़कर राज्य में सुचारु एवं अनुकूल औद्योगिक वातावरण तैयार किया जाएगा।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा, “मेरा लक्ष्य पंजाब को ‘व्यवसाय करने में सुगम’ राज्य के रूप में स्थापित करना है, जहां हमारे युवाओं के लिए सम्मानजनक और कौशल आधारित रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।”

उन्होंने आगे कहा कि उद्योग एवं वाणिज्य अब कौशल विकास और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ चुके हैं, जिससे राज्य में एक सर्कुलर अर्थव्यवस्था का निर्माण होगा, जहां विकास, हरित ऊर्जा और रोजगार साथ-साथ आगे बढ़ेंगे।

इससे पहले उद्योग भवन पहुंचने पर श्री अरोड़ा का प्रमुख सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्री गुरकिरत किरपाल सिंह, पंजाब विकास आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा बंसल, इनवेस्ट पंजाब के सीईओ श्री अमित ढाका, सचिव उद्योग श्री महिंदर पाल, निदेशक उद्योग श्री जसप्रीत सिंह, पंजाब इन्फोटेक के एमडी श्री एच.एस. बराड़, पीएसआईडीसी के एमडी श्री हरप्रीत सिंह सूदन तथा पंजाब वित्त निगम की एमडी श्रीमती सेनू दुग्गल द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

श्री अमन अरोड़ा ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की और अधिकारियों को प्रगति अधीन औद्योगिक परियोजनाओं में तेजी लाने तथा राज्य में अधिक निवेश आकर्षित करने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related