Monday, October 12, 2026
Monday, October 12, 2026

पंजाब के सारे टोल प्लाजा कल होंगे फ्री:BKU उगराहां का फैसला

Date:

पंजाब में किसानों द्वारा 17 अक्टूबर को सारे टोल प्लाजा फ्री करवाए जाएंगे। जबकि 18 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा नेताओं के घरों के बाहर पक्के मोर्च लगाए जाएंगे। मुख्य रूप से भाजपा नेता अरविंद खन्ना, परनीत कौर और आप के सारे मंत्रियों एवं विधायकों के घरों के बाहर मोर्चा लगाया जाएगा। यह फैसला भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां तरफ से लिया गया है। धान की खरीद उचित तरीके न होने के विरोध में यह फैसला लिया गया। प्रदर्शन केंद्र और पंजाब सरकार दोनों के खिलाफ है। किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि संगठन की 5 सदस्यीय राज्य नेतृत्व टीम ने यह फैसला लिया है। फैसले के अनुसार दोनों तरह के मार्च लगातार दिन-रात जारी रहेंगे। किसान-मजदूरों की कई मांगे है। इन मांगों में एमएसपी पर धान की निर्बाध खरीद शुरू करना है। इसके अलावा कई अन्य मांगें इसमें शामिल है। जिस पर केंद्र की भाजपा और राज्य की AAP सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...