Monday, November 23, 2026
Monday, November 23, 2026

इंडिया गठबंधन और एनडीए में शामिल नहीं होगा अकाली दल- हरसिमरत कौर बादल

Date:

इस बार अकाली दल ने अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ा है। हालांकि नतीजों में अकाली दल के कुछ हाथ नहीं लगा सिर्फ एक सीट ही मिली है। इस बीच अकाली दल ने एक बार फिर दावा किया है कि शिरोमणि अकाली कभी भी इंडिया गठबंधन और एनडीए का हिस्सा नहीं बनेगा। ये बयान बठिंडा लोकसभा से चौथी बार सांसद बनीं हरसिमरत कौर बादल ने दिया है।

उन्होंने कहा कि बेशक विरोधियों ने अकाली दल के मोदी की गोद में गिरने के बयान दिए, लेकिन शिरोमणि अकाली दल अपने रुख, किसानों की मांगों और पंजाब के हितों पर पहले लिए गए फैसले पर कायम रहेगा। अकाली दल न तो इंडिया गठबंधन और न ही एनडीए का हिस्सा होगा।

इसके साथ ही हरसिमरत ने राज्य की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार के 13-0 सीटों के बयान, बठिंडा से बादलों का सफाया, और अन्य विपक्षी दलों ने शिरोमणि अकाली दल को खत्म करने की कोशिश के लिए लोगों को धोखा दिया। अकाली दल को पंजाब के हितों की परवाह है, जीत-हार या सीटों की नहीं। किसने अकाली दल का समर्थन किया और किसने नहीं? यह याद रखा जायेगा। इसकी गणना उचित समय पर की जाएगी। इसके सिवा बीबा हरसिमरत ने कहा कि वह संसद में चुपचाप बैठकर अपनी चौथी जीत यूहीं नहीं निकालगी ब्लकि वह अकेले ही पंजाब का नेतृत्व करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...