Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

अपने व्यक्तिगत स्वार्थी एजेंडे को लोगों और पंजाब से ऊपर रख रहा अकाली दल- सीएम मान

Date:

 

जालंधर पश्चिम उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को उस समय बड़ा झटका लगा जब अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर अपने पूरे परिवार और समर्थकों के साथ अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं।

सुरजीत कौर को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अकाली दल की हालत दयनीय है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुरजीत कौर को उम्मीदवार घोषित करने के बाद अकाली दल ने उनका समर्थन करने से इनकार कर दिया। हमेशा की तरह वे अपने व्यक्तिगत स्वार्थी एजेंडे को लोगों और पंजाब से ऊपर रख रहे हैं।

मान ने कहा कि इस परिवार ने पंजाब और पंजाबियत के लिए लड़ाई लड़ी है, पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए वे जेल भी गए हैं। आम आदमी पार्टी भाग्यशाली है कि वह उन लोगों की पहली और एकमात्र पसंद बन रही है जो पंजाब और पंजाबियों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने सुरजीत कौर का ‘रंगला पंजाब’ की टीम में स्वागत किया। वह उनके (सुरजीत कौर) जैसे नेताओं का ‘आप’ परिवार में तहे दिल से स्वागत करते हैं। सुरजीत कौर और उनका पूरा परिवार बेहद धार्मिक शख्सियत हैं, जिनके दिल में पंथ, पंजाब और पंजाबियों के लिए बहुत सहानुभूति है। उनके पति जत्थेदार प्रीतम सिंह ने भी लोगों की सेवा की और सुरजीत कौर खुद दो बार पार्षद रह चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...