Wednesday, October 21, 2026
Wednesday, October 21, 2026

अकाली दल ने बनाया दबाव, इसलिए सुरजीत कौर को छोड़नी पड़ी ‘आप’- संघेड़ा

Date:

 

जालंधर वेस्ट उपचुनाव को लेकर राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब दोपहर को आप में शामिल हुईं सुरजीत कौर शाम को दोबारा अकाली दल में शामिल हो गईं। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने अकाली दल पर सुरजीत कौर पर दबाव बनाने का आरोप लगाया, जिसके कारण सुरजीत कौर को अपना मन बदलना पड़ा और दोबारा अकाली दल में शामिल होना पड़ा।

इस बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जगतार सिंह संघेरा ने अकाली दल पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का पंजाब में अस्तित्व खत्म हो गया है और वह अपना उम्मीदवार खड़ा करने की स्थिति में भी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक तरफ अकाली दल लोगों को अकाली दल के चुनाव चिह्न पर वोट न देने का प्रचार कर रहा है और दूसरी तरफ उसी पार्टी का बागी गुट लोगों को उसी चुनाव चिह्न पर वोट देने के लिए कह रहा है।

इसके सिवा उन्होंने कहा कि अगर सुरजीत कौर को उम्मीदवार बनाना ही था तो फिर अकाली दल अब बहुजन समाज पार्टी को समर्थन देने की बात क्यों कह रहा है। और अगर ऐसा ही किया जाना था तो फिर सुरजीत कौर को उम्मीदवार क्यों घोषित किया गया?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...