Monday, October 19, 2026
Monday, October 19, 2026

सुनंदा शर्मा के बाद अब सिंगर श्री बराड़ से धोखाधड़ी

Date:

 

चंडीगढ़-पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के बाद अब सिंगर श्री बराड़ ने भी म्यूजिक प्रोडयूसर पिंकी धालीवाल के खिलाफ पुलिस को शिकायत और सबूत सौंपे हैं। उनका कहना है, “मुझे पता है कि मेरे इस कदम के बाद ये लोग मेरे खिलाफ साजिशें रचेंगे, लेकिन मैं आखिरी सांस तक सच बोलूंगा। अगर बदले में दुनिया की हर चीज़ से लड़ना पड़ा, तो भी पीछे नहीं हटूंगा।”

श्री बराड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट, इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं आपसे कुछ बातें साझा करना चाहता हूं। आज हमने पिंकी धालीवाल द्वारा हमारे साथ की गई धोखाधड़ी की शिकायत सबूतों के साथ दर्ज करवाई है। मैं सुनंदा शर्मा के लिए बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं कि उन्होंने इस लड़ाई की शुरुआत की।”

उन्होंने आगे कहा, “दो-तीन साल पहले मैंने इस मामले की जानकारी तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी दी थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। उल्टा, इन लोगों ने मुझे हर तरफ से ब्लैकमेल करना और दबाना शुरू कर दिया। मेरी जिंदगी में अपनी जान बचाना एक बड़ा मुद्दा बन गया था, जिससे मजबूर होकर मुझे यह लड़ाई छोड़नी पड़ी। मेरी मेहनत की कमाई का हिसाब भी मुझे आज तक नहीं मिला।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related