Monday, November 23, 2026
Monday, November 23, 2026

लड़की से बलात्कार के आरोपी ने चलाई गोलीयां, दादा की हुई मौत

Date:

 

मध्य प्रदेश के छतरपुर में 17 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोपी ने सोमवार को उसके घर पर कथित तौर पर गोलीबारी कर दी, जिसमें लड़की के दादा की तुरंत ही मौत हो गई और पीड़िता के चाचा घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह मोहरा गांव में हुई। पुलिस अधिकारी जैन ने बताया कि भोला अहिरवार (24) ने गोलीबारी की, जिसमें 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और दुष्कर्म पीड़िता (17) और उसके चाचा (32) घायल हो गए।

फिलहाल दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पहली नजर में ऐसा लगता है कि आरोपी (जबरन) मामले में समझौता करना चाहता था। वह दो महीने से फरार था जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

पीड़िता ने बताया कि उसने दो महीने पहले भोला अहिरवार के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता ने कहा कि आज सुबह, वह हमारे घर में घुस आया और मुझ पर, मेरे दादा (मृतक) और चाचा पर गोलियां चला दीं। दो महीने पहले बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पहली नजर में ऐसा लगता है कि आरोपी (जबरन) मामले में समझौता करना चाहता था। वह दो महीने से फरार था जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...