Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

पंजाब की AAP विधायक का एक्सीडेंट:दिल्ली से लौटते समय कार डिवाइडर से टकराई; हरियाणा से लुधियाना रेफर की गईं

Date:

 

पंजाब में लुधियाना साउथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना का एक्सीडेंट हो गया। दिल्ली से लौटते समय खनौरी बॉर्डर के पास उनकी इनोवा गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में विधायक और उनका गनमैन घायल हो गए।

विधायक छीना के चेहरे पर काफी चोट आई हैं। उन्हें पहले कैथल के अस्पताल ले जाया गया, यहां उन्हें लुधियाना के अस्पताल में रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राजिंद्रपाल कौर छीना 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनी थीं।

  • अमेरिका से लौटी थीं विधायक:विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना पिछले दिनों किसी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए अमेरिका गई थीं। मंगलवार देर रात को वह दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। उन्हें लेने के लिए पति, बेटा, गनमैन और ड्राइवर गए थे। विधायक छीना को पिक करने के बाद सभी पांचों लोग इनोवा गाड़ी से पंजाब लौट रहे थे।
  • खनौरी बॉर्डर के पास गाड़ी के सामने कुछ आया:जैसे ही उनकी गाड़ी खनौरी बॉर्डर पर पहुंची तो अचानक सामने कुछ आ गया। ड्राइवर ने गाड़ी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में डिवाइड का चेहरा आगे जाकर लगा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ ही गाड़ी की अगली सीट पर बैठा उनका गनमैन भी घायल हो गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related