Thursday, June 18, 2026
Thursday, June 18, 2026

रोपड़ शहर में फटा एसी, एक व्यक्ति की मौत

Date:

 

रोपड़ के सिटी सेंटर में काम करने वाले एक शख्स की संदिग्ध हादसे के दौरान जलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के मनीष कुमार सीकरी के रूप में हुई है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है, जब अचानक एयर कंडीशनर फट गया और भयानक विस्फोट हो गया। इसी बीच मनीष कुमार की मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक, मनीष कुमार सीकरी रोपड़ शहर के शहीद भगत सिंह चौक के पास स्थित आरपी स्कैन सेंटर पर काम करता था। गुरुवार देर रात वह स्कैन सेंटर में थे, तभी अचानक एसी फटने से भयानक विस्फोट हुआ और वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी जान चली गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related