Friday, September 11, 2026
Friday, September 11, 2026

केजरीवाल से मिले AAP पंजाब के प्रधान व नेता

Date:

 

चंडीगढ़–आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा की अगुवाई में विधायकों और मंत्रियों का दल दिल्ली पहुंच गया है। नगर निगम चुनाव में मिली जीत के बाद उन्होंने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और संगठन सचिव डाॅ संदीप पाठक से मुलाकात की है। साथ ही उन्हें चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई दी है। थोड़ी देर के बाद AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब के नेताओं से मीटिंग करेंगे। इसमें निगम चुनाव नतीजों पर मंथन होगा। साथ ही दिल्ली चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

 

इससे पहले आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नगर निगम चुनावों में 55 फीसदी वार्डों में AAP जीती है। अन्य पार्टियां 30 फीसदी वार्डों में सिमट गई हैं। जब उनसे पूछा गया कि मीटिंग का एजेंडा क्या है। इस पर उन्होंने कहा कि जो मशाल दिल्ली से यह पंजाब गई थी। वहां हुए एक के बाद एक चुनाव में पार्टी जीती है। वहीं, अब यह मशाल दोबारा दिल्ली पहुंच गई। विधानसभा चुनाव को लेकर अब सारी टीम दिल्ली में रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

 गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क...