Tuesday, July 28, 2026
Tuesday, July 28, 2026

आप नेता बलतेज पन्नू का राजा वड़िंग पर पलटवार, कहा – ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ से कुछ विपक्षी नेता बेहद परेशान

Date:

 

 

चंडीगढ़, 31 मई

पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ अभियान को लेकर पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आप नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाई जा रही ऐतिहासिक मुहिम की सफलता से विपक्षी दलों को गंभीर परेशानी हो रही है क्योंकि पंजाब में पहली बार किसी सरकार ने इतने बड़े स्तर पर ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ ऐसा अभियान देश के किसी भी कांग्रेस या भाजपा शासित राज्यों में आज तक नहीं चला है। इसलिए कुछ नेता आप सरकार के मुहिम को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

पन्नू ने कहा कि पिछले दो महीने में पंजाब पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 10 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया और हजारों किलो नशीले पदार्थ जब्त किए गए। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम समाज को नशे से मुक्त करने के लिए पिछले दो हफ्तों से पंजाब के हर क्षेत्र में जाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

पन्नू ने कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो सत्ता में आने पर अफीम और भुक्की के ठेके खोलने की बात करते हैं क्योंकि ये लोग नहीं चाहते कि पंजाब से नशा खत्म हो, बल्कि वे एक नशा छुड़ाकर जनता को दूसरा नशा पकड़ाना चाहते हैं। पन्नू ने आरोप लगाया कि जब ये पार्टियां सत्ता में थीं, तब इन्होंने ड्रग माफिया पर कार्रवाई करने के बजाय उनको संरक्षण देकर राजनीतिक और आर्थिक लाभ कमाया।

उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि 2017 में उन्होंने गुटका साहिब की कसम खाकर वादा किया था कि चार हफ्ते में नशा खत्म कर देंगे, लेकिन साढ़े चार साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया, बल्कि उनके शासन में नशे की समस्या और बढ़ गई।

पन्नू ने कहा कि नशे को लेकर विपक्षी दलों का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है, इसीलिए उन्हें इस मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी का यह अभियान राजनीतिक स्टंट नहीं, बल्कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए एक जन-आंदोलन है। हम पुलिस-प्रशासन और आम जनता के साथ मिलकर नशे की समस्या को जड़ से खत्म कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...