Thursday, July 9, 2026
Thursday, July 9, 2026

कपूरथला नगर निगम में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत, तीनों पदों पर कब्जा

Date:

नरिंदर सिंह मनसू बने कपूरथला नगर निगम के मेयर*

*आप ने कपूरथला नगर निगम पर किया कब्जा, मेयर और दोनों डिप्टी मेयर के पद जीते*

चंडीगढ़, 8 जुलाई 2026- कपूरथला नगर निगम के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल करते हुए मेयर और दोनों डिप्टी मेयर के पदों पर कब्जा कर लिया है। नरिंदर सिंह मनसू को मेयर, कामाक्षी दुग्गल को सीनियर डिप्टी मेयर और समीर शर्मा को डिप्टी मेयर चुना गया है।

चुनाव के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के नरिंदर सिंह मनसू को कपूरथला नगर निगम का मेयर चुना गया है। इसके अलावा श्रीमती कामाक्षी दुग्गल को सीनियर डिप्टी मेयर के पद के लिए चुना गया है, जबकि समीर शर्मा को डिप्टी मेयर के रूप में चुना गया है।

यह जीत आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इससे पार्टी शहर में ओर मजबूत हो गई है। तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कपूरथला शहर के विकास और लोगों की भलाई के लिए काम करने का वादा किया है।

इस जीत से आम आदमी पार्टी ने स्थानीय सरकार में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है और कपूरथला के नागरिकों ने पार्टी पर भरोसा जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related