Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

जो कहती है, उसे पूरा करती है आम आदमी पार्टी – बलजिंदर कौर

Date:

 

फतेहाबाद में चुनाव प्रचार के दौरान आप नेता बलजिंदर कौर ने हरियाणा की जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक मौका देने की अपील की। इसके साथ ही विधायक ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना किसी गुनाह के जेल भेजने का आरोप लगाया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई है। इसी तरह तलवंडी साबो से विधायक बलजिंदर कौर ने चुनाव प्रचार के लिए फतेहाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। दरअसल, इस रैली को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने संबोधित करना था, लेकिन वह किसी काम के चलते आ नहीं आ सके। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए तलवंडी साबो सीट से दो बार की विधायका बलजिंदर कौर ने लोगों से हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

पंजाब के विधायक ने कहा कि हरियाणा में आपने दूसरी पार्टियों की ही सरकारें चुनी हैं। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी को एक मौका दीजिए। आम आदमी पार्टी जो कहती है, वो करती है। विधायक ने हरियाणा के लिए आप पार्टी की गारंटी का ऐलान करते हुए कहा कि अगर हरियाणा में ‘आप’ की सरकार आई तो लोगों को मुफ्त बिजली दी जाएगी और मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे। इस के साथ ही हरियाणा में अच्छे स्कूल बनाए जाएंगे और हर महिला को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे।

बलजिंदर कौर ने साथ ही केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘आप’ सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना किसी गुनाह के जेल भेज दिया गया है। साथ ही विधायक ने विधानसभा में सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आप जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल को जेल क्यों भेजा गया? ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार उन से परेशान चल रही थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related