Sunday, November 22, 2026
Sunday, November 22, 2026

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हरियाणा में 1 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का रखा गया लक्ष्य

Date:

 

जिस प्रकार राज्य सरकार जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता दे रही है, उसी प्रकार हरियाणा सरकार पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए भी प्रयास कर रही है और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार देर रात कुरूक्षेत्र की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित नागरिक सम्मान समारोह को संबोधित किया।

इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत करनाल में 20 हजार और कुरूक्षेत्र में 5 हजार पौधे लगाए गए हैं। प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 1 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सैनी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जो कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसलिए पौधों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल, राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की ओर से सेक्टर 8 में बनने वाले वातानुकूलित अग्रसेन भवन का शिलान्यास किया था। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री, सांसद और राज्य मंत्री ने कुल 31 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...