हिसार में 65 सवारियों से भरी रोडवेज बस पलटी:CRPF जवान के बेटे की मौत, 4 छात्राएं घायल +-

Date:

 

हिसार -हिसार में सोमवार सुबह यात्रियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई। इसमें सवार एक छात्र की मौत हो गई। वह इकलौता बेटा था। हादसे में 4 छात्राओं को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल लाया गया है। 52 सीटर बस में करीब 65 यात्री सवार थे। इसमें ज्यादातर कोचिंग सेंटर और स्कूल के स्टूडेंट्स थे।

हादसा सुबह साढ़े 9 बजे राजली रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर हुआ। राजली-बहबलपुर रोड पर आंधी के कारण पेड़ गिरा था। ड्राइवर ने बस के एक हिस्से को साइड में कच्चे में उतारकर निकालने का प्रयास किया, लेकिन बारिश के कारण जमीन गीली होने से बस का पहिया धंस गया और बस पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पलटने के बाद कई यात्री बस के अंदर फंस गए थे। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

मृतक छात्र खुशी मोहम्मद (20) राजली गांव का रहने वाला था। वह कंप्यूटर का कोर्स कर रहा था। उसके पिता फूलदीन CRPF में है। वह अभी दिल्ली में तैनात हैं। वह सोमवार सुबह ही ड्यूटी पर गए थे। उसकी मां रेनू आंगनबाड़ी वर्कर है। एक बहन है। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद पिता वापस लौट आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जालंधर में नशा छुड़ाओ केंद्र के पास युवक की हत्या

जालंधर---पंजाब के जालंधर वेस्ट हलके में स्थित बाबू जगजीवन...

कांग्रेस व अकाली दल को बड़ा झटका, 100 के करीब परिवार AAP में शामिल

  मोगा : आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित...

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन तक मुफ्त बस यात्रा

  नेशनल -- रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश...

पंजाब में एक और नेता ने अपने पद से दिया इस्तीफा

  पंजाब : पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध...