Tuesday, October 20, 2026
Tuesday, October 20, 2026

बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के नाम पर बनेगा पार्क, इस दिन होगा उद्घाटन

Date:

 

 

जालंधर  :  फिट सेंट्रल अभियान के तहत डी.सी. और पुलिस कमिश्नर रेजीडेंस पार्क में बने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण पूरा हो गया है। इन खेल सुविधाओं का औपचारिक उद्घाटन आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली 23 अक्टूबर को करेंगे। खास बात यह है कि इस पार्क का नाम न केवल भारत बल्कि विश्व प्रसिद्ध शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के नाम पर रखा जाएगा।

 

इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि वरिंदर सिंह घुम्मन का असामयिक निधन पूरे शहर और खेल जगत के लिए गहरा सदमा है। घुम्मन की याद में शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान उन्होंने घुम्मन की याद में कुछ ऐसा करने का विचार किया, जो युवाओं के लिए एक मिसाल बने। आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद रख सकें। कैंडल मार्च के बाद मेयर विनीत धीर के साथ मिलकर यह निर्णय लिया गया कि घुमन के नाम पर खेल सुविधाओं और सार्वजनिक स्थानों को समर्पित किया जाएगा।

 

कोहली ने कहा कि डी.सी. एवं पुलिस कमिश्नर रेजीडेंस पार्क का नाम वरिंदर सिंह घुम्मन के नाम पर रखा जाएगा। इसके बाद, मेयर विनीत धीर जल्द ही एक सड़क और एक चौक का नाम उनके नाम पर रखेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियां इस महान खिलाड़ी को याद रख सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...