Thursday, July 16, 2026
Thursday, July 16, 2026

पंजाब में बड़ी गिनती में बम मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने सील किया पूरा इलाका

Date:

 

 

पंजाब : पंजाब के पटियाला में बम मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार राजपुरा रोड पर स्कूल के नजदीक पड़े कूड़े के डंप से बम मिलने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि कूड़े के डंप से 7-8 रॉकेट लांचर बम बरामद हुए हैं। बता दें कि राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि कूड़े के डंप में बमनुमा वस्तु पड़ी है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरा इलाका सील करवाया। पुलिस ने मौके पर जाकर रॉकेट लांचर बम को कब्जे में ले लिया है और लाहोरी गेट थाने में ले गई हैं। बम निरोधक दस्ते को भी सूचित कर दिया गया है। बम स्क्वायड टीम मौके पर मौजूद है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने अभी कुछ नहीं कहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

फिलहाल पुलिसबम कब्जे में लेकर थाने ले गई है और जांच में जुटी है। वहीं लोगों मे दहशत का माहौल बना हुई है कि थोड़ी दूर पर स्कूल है और रिहायशी इलाके की मेन रोड के पास यह बम मिले हैं। इस दौरान कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related