Wednesday, August 5, 2026
Wednesday, August 5, 2026

चुनावी ड्यूटी दौरान सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौ’त का मामला, परिवार के लिए उठी ये मांग

Date:

 

मोगा : हाल ही में मोगा के बाघा पुराना कस्बे के गांव संगतपुरा के पास सुबह कोहरे की वजह से धूड़कोट रणसिंह के रहने वाले टीचर कपल जसकरन सिंह और कमलजीत कौर का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आज मोगा सिविल अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम किया गया। इस मौके पर टीचर यूनियन के नेताओं ने सरकार से उनके दोनों बच्चों को सरकारी नौकरी, पढ़ाई का खर्च और चार करोड़ रुपये देने की मांग की।

 

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांग नहीं मानी तो वे आने वाले समय में अपना संघर्ष और तेज करेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि कपल का आज अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related