Thursday, July 23, 2026
Thursday, July 23, 2026

पंजाब में गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के कारण घटा भयानक हादसा! एक की मौके पर मौ/त, कई घायल

Date:

खन्ना–आज सुबह खन्ना में घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसा दोराहा से लुधियाना जाने वाली नहर सड़क पर गांव अजनोद के पास हुआ, जहां एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस भयानक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सुबह इलाके में कोहरा इतना घना था कि सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक नहर रोड से गुजर रहा था। अचानक गांव अजनोद के पास ट्रक के सामने एक कार आ गई। कार को बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्रक में भरे कुछ गैस सिलेंडर सड़क पर गिर गए।

इस हादसे के कारण पीछे से आ रही गाड़ियों ने भी ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन सीमेंट से भरा भारी ट्रक समय पर नहीं रुक सका और आगे खड़ी गाड़ियों से टकरा गया। कुछ ही पलों में कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पूरी तरह जाम हो गई। हादसा बहुत बड़ा हो सकता था, लेकिन खुशकिस्मती से कोई धमाका नहीं हुआ। चूंकि ट्रक में घरेलू गैस सिलेंडर थे, अगर कोई सिलेंडर लीक हो जाता या आग पकड़ लेता, तो जान-माल का नुकसान कई गुना बढ़ सकता था। चश्मदीदों ने बताया कि एक गाड़ी के नीचे गैस सिलेंडर फंसा हुआ था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला-पन्नू

अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ...