Sunday, September 27, 2026
Sunday, September 27, 2026

संगरूर में 20 साल के युवक की मौत, निहंग सिंह के घर आए शख्स ने ली जान

Date:

 

संगरूर में एक 20 वर्षीय युवक की उस समय जान चली गई जब निहंग सिंह के रूप में आए एक व्यक्ति ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस के बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव भट्टी कलां निवासी गुरदर्शन सिंह के रूप में हुई है।

घटना संगरूर जिले के दिड़बा की बताई जा रही है, जहां एक निहंग सिंह ने युवक पर तलवार से वार कर उसे घायल कर दिया और उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा गांव खनाल कलां में एसी-फ्रिज रिपेयरिंग और रिटेल शॉप पर काम करता था, जहां एक शख्स ने उस पर जानलेवा हमला कर उसकी जान ले ली। फिलहाल परिजनों ने प्रशासन से न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, इस संबंध में दिड़बा थाने के SHO गुरुमीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक बिट्टू सिंह का नाम सामने आ रहा है, बाकी की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related