Monday, May 11, 2026
Monday, May 11, 2026

ओड़िशा के नए मुख्य मंत्री बने मोहन चरण माझी, दो उप मुख्य मंत्रीयों ने भी ली शपथ

Date:

 

मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके साथ दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए।

इस के सिवा भाजपा ने दो उपमुख्यमंत्री भी चुने हैं – केवी सिंह देव के साथ-साथ पार्वती परिदा, जो राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं। उनके सिवा 11 मंत्री और राज्य मंत्री शपथ ले रहे हैं। पहली बार विधायक प्रभाती परिदा और छह बार विधायक केवी सिंह देव उपमुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए हैं। मोहन माझी एसटी के लिए आरक्षित क्योंझर सीट से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और एक मजबूत आदिवासी चेहरा हैं।

राजनीतिक हिंसा में मारे गए गंजम जिले के खलीकोट के भाजपा कार्यकर्ता दिलीप पाहन का परिवार भी नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी की ओर से दिलीप के परिवार को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था।

गौरतलब है कि आम चुनाव के दौरान खलीकोट में चुनाव पूर्व हिंसा हुई थी। पोस्टर लगाने को लेकर श्रीकृष्णशरणपुर गांव में बीजेडी कार्यकर्ताओं ने दंगा कर दिया, बीजेडी कार्यकर्ताओं के हमले में बीजेपी कार्यकर्ता दिलीप पाहन की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। फिलहाल हत्याकांड की जांच एसआईटी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related