Friday, August 15, 2025
Friday, August 15, 2025

जालंधर में दिव्यांग लड़की से रेप,मुंह बोले चाचा ने घर में घुसकर बनाए संबंध

Date:

पंजाब के जालंधर में एक मुंह बोले चाचा ने अपनी दिव्यांग भतीजी के साथ रेप कर दिया। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने आरोपी पाए गए विक्की के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। जल्द आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

ये घटना कालिया कॉलोनी की है। लड़की के पिता ने लिखा है कि स्वर्णजीत सिंह उनके क्वार्टर के बगल वाले क्वार्टर में रहता है। वह किसी काम से बाहर गया था। उस वक्त उसकी पत्नी भी उसके साथ नहीं थी। पिता ने कहा- मानसिक रूप से परेशान 14 वर्षीय बच्ची घर अकेली थी। जब वह वापस लौटा तो उसने स्वर्णजीत सिंह को अपने क्वार्टर से बाहर भागते देखा। जब वह अंदर गए तो देखा कि उनकी बेटी की हालत बहुत खराब थी और वह रो रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिश्नोई संत स्वामी राजेंद्रानंद का निधन:जीवन गौ सेवा को समर्पित

हिसार---बिश्नोई समाज के बड़े संत स्वामी राजेंद्रानंद जी का...