Friday, August 15, 2025
Friday, August 15, 2025

लुधियाना में मंगेतर ने मां-बेटे की हत्या की, रिश्ता तोड़ने के कारन किया हमला

Date:

पंजाब के लुधियाना के दुगरी इलाके में देर रात डर का माहौल बन गया। मां-बेटे के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में कोहराम मच गया। इलाके के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक पुष्पा (55) और प्रदीप (20) के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।जांच के दौरान पता चला है कि बेटी के मंगेतर ने मां-बेटे पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या की है। पुलिस ने आरोपी अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड का राज खोलेगी। जानकारी के अनुसार पुष्पा अपने बेटे और बेटी के साथ फुटपाथ के नीचे रहती थी। वह वहां सामान और खिलौने बेचती थी। कुछ महीने पहले उसने अपनी बेटी की सगाई अमरजीत से की थी। सगाई के कुछ समय बाद ही अमरदीप का पुष्पा और प्रदीप से विवाद हो गया था।सूत्रों के अनुसार वह रिश्ता तोड़ना चाहता था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कई बार झड़प हो चुकी है। इसी रंजिश के चलते अमरदीप ने हत्या की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related