Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

अमृतसर बॉर्डर पर तस्कर से 2 करोड़ बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

Date:

सीमा सुरक्षा बल ने चुनाव के एक दिन बाद एक बड़ी सफलता हासल की है। बीएसएफ ने  एक तस्कर के घर पर छापा मारकर 2 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। BSF को मिली जानकारी के बाद पंजाब पुलिस की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। अमृतसर के सीमावर्ती गांव कक्कड़ में यह तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

बीएसएफ अधिकारियों द्वारा जारी सूचना के अनुसार सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल एक संदिग्ध तस्कर के घर पर तलाशी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान संदिग्ध के घर से करीब 2 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

आगे की करेंसी की गिनती और तलाशी अभियान जारी है। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि यह बरामदगी सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी को खत्म करने के लिए बल की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related