Sunday, August 10, 2025
Sunday, August 10, 2025

हरियाणा में चलती बस में लगी आग, 10 श्रद्धालु जिंदा जले:25 से ज्यादा झुलसे

Date:

हरियाणा- हरियाणा में शुक्रवार देर रात एक भ्यानक हादसा हुआ। यहां कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग लग गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 25 से अधिक बुरी तरह झुलस गए। 8 लोगों की मौत मौके पर ही हुई, 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।घायलों ने बताया है कि हादासा नूंह जिले में तावड़ू गांव के पास हुआ। बस में 64 लोग सवार थे। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं और पंजाब-चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वे मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। साथ ही खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अधिकांश घायलों को नूंह के नल्हड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ा, लोगों में दहशत

जालंधर/फगवाड़ा : ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ने से...