Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

फरीदकोट में प्रत्याशी करमजीत अन्मोल के साथ दिखे गिप्पी ग्रेवाल और बीनू ढिल्लों

Date:

 

देश में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नामांकन पत्र दाखिल करना जारी है। इसी तरह फरीदकोट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और अभिनेता करमजीत अन्मोल ने नामांकन के आखिरी दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले करमजीत अन्मोल ने रोड शो किया जो कोटकपूरा से शुरू होकर फरीदकोट में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान करमजीत अनमोल के रोड शो में 9 विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के साथ-साथ अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल, बीनू ढिल्लों, मलिकीत रूनी भी शामिल हुए।

 

नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए करमजीत अनमोल ने कहा कि मुझे लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही जब विरोधियों ने करमजीत को कन्नाडा पीआर कहा तो उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सभी लोग कहीं न कहीं विदेश चले जाते हैं लेकिन वे पंजाब में रहकर ही लोगों की सेवा करेंगे। इसके साथ ही इस मौके पर उनके साथ मौजूद अभिनेता बीनू ढ़िलों ने कहा कि वह करमजीत अनमोल के पक्ष में हैं। लोगों का समर्थन मिल रहा है और आम आदमी पार्टी जरूर जीतेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related