Sunday, November 29, 2026
Sunday, November 29, 2026

दिल्ली में दो जगह आग का कहर, विश्वास नगर में 4 की मौत; गफ्फार मार्केट में लाखों का सामान जलकर राख

Date:

दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में रविवार सुबह एक मकान में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह ई-रिक्शा के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे के समय सभी लोग मकान की पहली मंजिल पर सो रहे थे।

आग गली नंबर 11 स्थित मकान में सुबह करीब 4:30 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने सुबह करीब 5 बजे आग पर काबू पा लिया। हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हुए।

वहीं, दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में मोबाइल एक्सेसरीज की दुकान में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए चार मंजिला इमारत तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। दोनों घटनाओं ने दिल्ली में आग से सुरक्षा और बिजली उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related