Sunday, November 29, 2026
Sunday, November 29, 2026

पंजाब-चंडीगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट, 13 जिलों में विजिबिलिटी प्रभावित होने की आशंका

Date:

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (29 नवंबर) कई स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब के 13 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि, प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों में पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान फिलहाल सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे कम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस लुधियाना में दर्ज किया गया।

कोहरे की संभावना वाले जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर, लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर और नवांशहर शामिल हैं।

ठंडी हवाओं के बीच मौसम रहेगा शुष्क

पंजाब में फिलहाल ठंडी और शुष्क हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिसंबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते 3 और 4 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिसंबर के पहले सप्ताह में पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है, लेकिन पंजाब और चंडीगढ़ में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related