Friday, November 20, 2026
Friday, November 20, 2026

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Date:

चंडीगढ़, 20 नवंबर: पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने गत शाम रक्षा सेवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर विभाग के चल रहे विकास कार्यों तथा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान विभाग के ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) ने मंत्री को विभाग द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, चल रही गतिविधियों और विभिन्न कल्याणकारी कार्यों की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर मंत्री श्री भगत ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का मान-सम्मान हर स्तर पर सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से संबंधित मामलों का पूरी गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related