Sunday, November 15, 2026
Sunday, November 15, 2026

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद ने सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासी समाज को पहुंचाया, 2014 में 125 जिले थे प्रभावित

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नक्सलवाद और माओवादी हिंसा ने सबसे ज्यादा नुकसान देश के जनजातीय समाज को पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश के करीब 125 जिले माओवादी और नक्सली हिंसा से प्रभावित थे। उस दौर में हर साल हजारों लोगों और आदिवासी समुदाय के सदस्यों को अपनी जान गंवानी पड़ती थी।

पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर इस समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नक्सली गरीब परिवारों के बच्चों और बेटियों को अगवा कर लेते थे। प्रधानमंत्री के मुताबिक, सरकार ने नक्सलवाद और माओवाद को खत्म करने की दिशा में कार्रवाई की है, जिससे अब आदिवासी महिलाओं और परिवारों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

प्रधानमंत्री रविवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समुदाय के लोगों से संवाद किया और करीब 3,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने मिजोरम में ट्राइबल फ्रीडम फाइटर म्यूजियम का भी उद्घाटन किया।

बिरसा मुंडा को पीएम मोदी, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दिल्ली में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर आदिवासी कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कलाकारों के साथ खरताल भी बजाई।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के खूंटी जिले में स्थित बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू भी पहुंचे थे। वह इस गांव का दौरा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे।

मोदी बोले- पहले लोग बस्तर जाने से डरते थे

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले लोग बस्तर जाने से डरते थे, लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने इसी क्षेत्र में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाई थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश का नेतृत्व आदिवासी समाज की एक बेटी के हाथों में है। उनका इशारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर था।

अंत में प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस को देश के गौरव, स्वाभिमान और आदिवासी समाज की पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में गैंगस्टरों पर AGTF का बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, 11 अवैध पिस्तौल और 191 कारतूस बरामद

पंजाब में गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई...