Sunday, November 1, 2026
Sunday, November 1, 2026

परगट सिंह ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात

Date:

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के प्रदेश प्रधान परगट सिंह ने रविवार को राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डेरा प्रमुख से आशीर्वाद लिया और पंजाब के मौजूदा सामाजिक एवं राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान परगट सिंह ने पंजाब में अमन-शांति, आपसी भाईचारे, सद्भावना और एकता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती ने हमेशा देश को आपसी प्रेम, सांप्रदायिक सद्भाव और मानवता की सेवा का संदेश दिया है। इस गौरवशाली विरासत को कायम रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

युवाओं के भविष्य और नशे की समस्या पर मिलकर काम करने की जरूरत

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब इस समय कई चुनौतियों से गुजर रहा है। युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना, नशे की समस्या पर काबू पाना, सामाजिक सद्भाव बनाए रखना और प्रदेश की खुशहाली सुनिश्चित करना ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी है।

परगट सिंह ने कहा कि संत-महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को सेवा, विनम्रता, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। आज के समय में इन मूल्यों को अपनाकर ही पंजाब में शांति, एकता और खुशहाली का माहौल मजबूत किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

-केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई पीएसी की बैठक...