Sunday, November 1, 2026
Sunday, November 1, 2026

पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Date:

  • -केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई पीएसी की बैठक में फाइनल हुआ उम्मीदवारों के नाम*
  • *- धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम भगवंत सिंह मान*
  • *- केजरीवाल ने उम्मीदवारों को बधाई देते हुए 2027 में 2022 का रिकॉर्ड तोड़ने का किया आह्वान*
  • *- जनता ने जिन उम्मीदवारों पर अपनी सहमति जताई, पीएसी में उन्हीें नामों पर मुहर लगी- भगवंत सिंह मान*
  • *- जल्द उम्मीदवार घोषित होने से ‘सरकार के काम’ जनता तक पहुंचाने का मौका मिलेगा- भगवंत सिंह मान*
  • *- आम आदमी पार्टी की जीत तय, दोबारा बनने जा रही सरकार- भगवंत सिंह मान*
  • *- पंजब में फिर बनने जा रही भगवंत मान सरकार- मनीष सिसोदिया*

*नई दिल्ली/पंजाब, 31 अक्टूबर 2026- आम आदमी पार्टी ने शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर पंजाब में चुनावी बिगुल फूंक दिया। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई पीएसी की बैठक में लंबी चर्चा के बाद उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी ने पंजाब के लोकप्रिय सीएम भगवंत सिंह मान को एक बार फिर धुरी से जनता की सेवा करने का मौका दिया है। पार्टी ने जनता के बीच किए गए सर्वे के बाद इन उम्मीदवारों को टिकट दिया है। अरविंद केजरीवाल ने सभी 40 उम्मीदवारों को बधाई देते हुए 2027 में 2022 के परिणाम का भी रिकॉर्ड तोड़ने का आह्वान किया है।

उधर, दिल्ली में पीएसी की बैठक खत्म होने के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने सभी उम्मीदवारों का बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने आगामी 2027 पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 40 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों की जल्द घोषणा पार्टी की मजबूत तैयारियों, पारदर्शिता और हमारी सरकार के किए गए कार्यों को लेकर हमारे अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आइए, हम जमीनी स्तर पर लोगों के साथ और भी मजबूती से जुड़ें और ‘‘रंगला पंजाब’’ (एक जीवंत और समृद्ध पंजाब) की दिशा में प्रगति का सफर जारी रखें।

मीडिया से बातचीत के दौरान भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब विधानसभा की टिकटों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है। इसमें लोगों के सर्वे के मुताबिक जिन उम्मीदवारों को लोगों ने हां कहा और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, उन्हें ही पार्टी ने टिकट दिया है। हम उम्मीद करते हैं कि सभी 40 उम्मीदवार अगली बार भी चुनकर आएंगे। उन्होंने कहा कि नए चेहरों को भी मौका मिलेगा। आम आदमी पार्टी तो अभी खुद ही नई है। यह 12-13 साल पुरानी पार्टी है। चुनाव में आम आदमी पार्टी का किसी के साथ कोई मुकाबला नहीं है, हम बिल्कुल जीते हुए हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि अगर कभी कोई पंजाब में जाए, तो उसको पता लग जाएगा कि हमारी सरकार में क्या-क्या काम हुए हैं। पंजाब में कोई ऐसा गांव नहीं है जहां ग्रांट न पहुंची हो, वहां सड़कें न बनी हों, या तालाबों का काम, चाहे थापर मॉडल हो या सीचेवाल मॉडल, न हुआ हो। ऐसा कोई गांव नहीं है जहां किसी को नौकरी न मिली हो, आम आदमी क्लीनिक न खुला हो या स्कूलों को अपडेट न किया गया हो।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि हम चुनाव से तीन-चार महीने पहले ही लिस्ट जारी कर रहे हैं ताकि उम्मीदवारों को लोगों के पास जाने और सरकार के कामों को उन तक पहुंचाने का पूरा मौका मिले। कांग्रेस तो आखिरी दिन तक इसी डर में रहती है कि कहीं बगावत न हो जाए या कोई और व्यक्ति निर्दलीय खड़ा न हो जाए। इसलिए कांग्रेस आखिरी दिन तक टिकट घोषित नहीं करती, लेकिन आम आदमी पार्टी का सिद्धांत अलग है।

वहीं, ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब के लिए घोषित आम आदमी पार्टी के सभी 40 उम्मीदवारों को बधाई। यह जनता के भरोसे को और मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी है। हर घर जाइए, लोगों की बात सुनिए और पंजाब को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ताक़त लगाइए। खुशहाल पंजाब के लिए भगवंत मान फिर से।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परगट सिंह ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के प्रदेश प्रधान परगट...