Friday, July 10, 2026
Friday, July 10, 2026

कांग्रेस पार्टी एकजुट और मजबूत होकर 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी: बलबीर सिद्धू

Date:

मोहाली, 9 जुलाई- पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब कांग्रेस आज पूरी तरह एकजुट, मजबूत और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, कार्यकर्ता और समर्थक आपसी एकता के साथ 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाकर राज्य को फिर से विकास और खुशहाली की राह पर ले जाएंगे।

बलबीर सिद्धू ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ रात्रिभोज के दौरान हुई चर्चा से यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी के भीतर पूर्ण एकता, आपसी विश्वास और साझा सोच मौजूद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर नेता व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर पंजाब और पंजाबियों के हितों के लिए समर्पित होकर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग वर्तमान सरकार की विफलताओं से तंग आ चुके हैं। बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ता नशे का प्रकोप, बेरोजगारी, महंगाई और विकास कार्यों में ठहराव ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने जिन वादों के आधार पर सत्ता हासिल की थी, उन्हें पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण लोगों का सरकार से विश्वास उठ चुका है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए बलबीर सिद्धू ने आरोप लगाया कि उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा के प्रति टकरावपूर्ण रवैया अपनाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वायरल हुई एक वीडियो को झूठा साबित करने के लिए फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाई गई। बलबीर सिद्धू ने कहा कि उनके अनुसार सत्ता के अहंकार में मुख्यमंत्री ने श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती देने की कोशिश की है, जो पंजाब की धार्मिक भावनाओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को धार्मिक संस्थाओं की गरिमा और सम्मान हर हाल में बनाए रखना चाहिए।

मोहाली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान किए गए विकास के सभी वादे केवल घोषणाओं तक ही सीमित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि आज भी मोहाली के लोग सीवरेज की समस्या, टूटी हुई सड़कों, ट्रैफिक की परेशानियों और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। न कोई नया कॉलेज बना, न कोई अस्पताल और न ही शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related